AR vs VR | Augmented reality और virtual reality में क्या अंतर हैं|

AR और VR एक ऐसी टेक्नॉलॉजी है जो हमें अपने आसपास के वातावरण, चीजों या वस्तुओं के प्रति हमारे अनुभव को बढ़ाने का काम करती है या उनके प्रति एक अलग अनुभव प्रदान करती है। आइये इसे एक उदाहरण से समझते हैं।

उदाहरण के लिए वर्तमान समय में लोगों का ज्यादातर समय सोशल मीडिया एप्स जैसे- इंस्टाग्राम और स्नैपचैट आदि पर बीतता है, ऐसे में आपने भी इन एप्स पर उपयोग किया जाने वाला फेस फिल्टर जैसे फीचर का उपयोग तो किया ही होगा, जिसमें कि हमें अपने फेस पर कई अलग-अलग तरह के मास्क देखने को मिलता है और इसकी बदौलत हम खुद के अलग-अलग रूपों को देखने का अनुभव प्राप्त करते हैं।

पर इन सबके बीच क्या आपने सोचा है कि इन एप्स में इस्तेमाल किया जाने वाला यह फेस फिल्टर नामक फीचर कैसे काम करता है या फिर इनके पीछे कौन सी टेक्नोलॉजी काम करती है ? वैसे इन फेस फिल्टर जैसे फीचर के पीछे जो टेक्नोलॉजी काम करती है, उसे 'AR' यानी कि ऑग्मेंटेड रियालिटी या संवर्धित वास्तविकता कहा जाता है,

यह AR टेक्नोलॉजी आपके वास्तविक वातावरण में कंप्यूटर जनित वस्तुओं को जोड़कर आपके अनुभव को बढ़ा देता है या आपको एक अलग अनुभव प्रदान करता है।

ऊपर दिए गए उदहारण के अनुसार आपका फेस एक वास्तविक वातावरण हैं जबकि आपके फेस पर लगाया जा रहा अलग अलग मास्क कंप्यूटर की मदद से तैयार किया गया एक ऑब्जेक्ट है। इस तरह से AR आपके वास्तविक वातावरण में कंप्यूटर जनित ऑब्जेक्ट को जोड़कर आपके अनुभव को बढ़ाने का काम करता हैं।

  • नोट:- यहाँ हमने आपको समझाने के लिए ऑब्जेक्ट शब्द का इस्तेमाल किया हैं, यह ऑब्जेक्ट एक वातावरण यानी कि मल्टीप्ल ऑफ ऑब्जेक्ट्स भी हो सकते हैं।

AR, के विपरीत VR टेक्नोलॉजी भी हमारे अनुभव को बढ़ाने या एक अलग अनुभव प्रदान करने का काम करता है पर यह AR के समान नहीं होता है, ये दोनों ही शब्द AR और VR टेक्नोलॉजी से जुड़े होने के कारण और नाम व बोलने के क्रम में समान प्रतीत होने के कारण अधिकांश लोगों को इनका अर्थ भी सामान ही लगता है पर ऐसा नहीं है,

AR और VR हमारे अनुभव को बढ़ाने का काम जरुर करते हैं पर ये दोनों ही हमें अलग-अलग तरह के अनुभव का एहसास कराते हैं तथा इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी अलग-अलग तरीके से किया जाता हैं। आज के इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आप ar क्या है, , vr क्या है तथा AR और VR के बीच का अंतर जैसे सवालों का जवाब जान जाएंगे।


AR vs VR

AR और VR में क्या अंतर हैं :-

AR और VR के बीच अंतर समझने से पूर्व आइये जानते हैं कि आख़िर AR और VR क्या हैं।

Augmented reality (ar) क्या हैं :-

AR सामान्यतः एक ऐसी टेक्नोलॉजी हैं जो आपके आसपास के वास्तविक वातावरण में कंप्यूटर जनित ऑब्जेक्ट्स को जोड़कर आपके वास्तविक वातावरण के अनुभव को बढ़ा देता हैं।

यहाँ कंप्यूटर द्वारा आपके वास्तविक वातावरण में जोड़ा जा रहा ऑब्जेक्ट वास्तव में उस वातावरण में मौजूद नही होता हैं पर इस टेक्नोलॉजी के बदौलत आपको यह लगता हैं कि ऑब्जेक्ट वास्तव में आपके वातावरण में मौजूद हैं।

Full form of AR

अंग्रेज़ी में - Augmented Reality

हिंदी में-संवर्धित वास्तविकता

हम आपको ऊपर AR टेक्नोलॉजी को एक उदहारण के माध्यम से समझा चुके हैं , आइये अब VR टेक्नोलॉजी को समझते हैं।

Virtual reality (vr) क्या हैं :-

AR टेक्नोलॉजी के विपरीत VR टेक्नोलॉजी आपको एक काल्पनिक या आभासी वातावरण का अनुभव प्रदान करता हैं, मतलव VR टेक्नोलॉजी कंप्यूटर द्वारा तैयार किया गया एक नकली वातावरण को बताता हैं जो वास्तविक दुनिया के समान हो सकता हैं या इससे अलग भी हो सकता हैं।

यहाँ VR टेक्नोलॉजी द्वारा बनाया जा रहा वातावरण वास्तव में आपके आसपास मौजूद नही होता हैं पर जब आप एक VR हेडसेट पहनकर उस काल्पनिक वातावरण को देखते हैं तो आपको ऐसा लगता हैं कि आप वास्तव में उसी काल्पनिक वातावरण में मौजूद हैं पर आप वास्तव में अपने वास्तविक वातावरण में मौजूद होते हैं।

  • नोट :- VR हेडसेट एक डिवाइस हैं जिसके बिना VR टेक्नोलॉजी का अनुभव नही किया जा सकता हैं, इस हेडसेट का चित्र आप ऊपर दिए गए इमेज में देख सकते हैं।

Full form of VR :-

अंग्रेज़ी में - Virtual Reality
हिंदी में - काल्पनिक/आभासी वास्तविकता

AR और VR में मुख्य अंतर :-

ऊपर दिए गए परिभाषा के आधार पर आप समझ सकते हैं कि AR टेक्नोलॉजी के अंतर्गत कंप्यूटर द्वारा तैयार किये काल्पनिक ऑब्जेक्ट्स को आपके वास्तविक वातावरण में लाकर वास्तविक जीवन के प्रति आपके अनुभव को बढ़ाया जाता हैं जबकि VR टेक्नोलॉजी के अंतर्गत एक VR हेडसेट के मदद से आपको एक काल्पनिक या आभासी वातावरण का अनुभव कराया जाता हैं।

नीचे AR और VR टेक्नोलॉजी के बीच कुछ और प्रमुख अंतर दिए गए हैं।

Difference between AR and VR in hindi :-

1. AR वास्तविक वातावरण में काल्पनिक वस्तुओं या कंप्यूटर जनित ऑब्जेक्ट्स का उपयोग कर आपके वास्तविक जीवन के अनुभव को बढ़ाता हैं।
जबकि VR आपको आभासी रूप से निर्मित पूरी तरह से नकली और काल्पनिक वातावरण का अनुभव प्रदान करता हैं।

2. AR टेक्नोलॉजी को स्मार्टफोन से एक्सेस किया जा सकता हैं पर VR टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करने के लिए VR हेडसेट की जरूरत पड़ती हैं।

3. AR टेक्नोलॉजी के अंतर्गत वास्तविक और काल्पनिक दोनों वातावरण देखने को मिलता हैं पर VR टेक्नोलॉजी केवल एक काल्पनिक वातावरण को बताता हैं।

4. AR टेक्नोलॉजी के अंतर्गत हमें ऐसा लगता हैं कि कोई काल्पनिक ऑब्जेक्ट हमारे वास्तविक वातावरण में मौजूद हैं जबकि VR टेक्नोलॉजी के अंतर्गत हमें ऐसा लगता हैं कि हम किसी काल्पनिक वातावरण में मौजूद हैं।

5. AR वास्तविक और काल्पनिक दोनों वातावरण से जुड़े होने के कारण इसका उपयोग मेडिकल, चिकित्सा, व्यापार आदि जैसे कई क्षेत्रों में किया जाता हैं जबकि VR टेक्नोलॉजी का ज्यादातर इस्तेमाल मनोरंजन और गेमिंग के लिए किया जाता हैं।

6. सोशल मीडिया एप्स जैसे - इंस्टाग्राम और स्नैपचैट में उपयोग किया जाने वाला फेस फ़िल्टर फीचर AR टेक्नोलॉजी का एक प्रमुख उदहारण हैं जबकि एक हेडसेट पहनकर 360 डिग्री में देखा जाने वाला वीडियो को कुछ हद तक VR टेक्नोलॉजी का उदहारण समझा जा सकता है।

अब तक आप यह तो समझ चुके होंगे कि AR और VR टेक्नोलॉजी क्या होते हैं तथा संवर्धित वास्तविकता और आभासी वास्तविकता में क्या अंतर होता हैं, नीचे AR और VR टेक्नोलॉजी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) दिए गए हैं जिनके बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए।

AR और VR से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

AR और VR को बोलने के क्रम में AR पहले आने पर काफी लोग यह सोचते हैं कि AR टेक्नोलॉजी का विकास पहले हुआ था पर यह सच नही हैं असल में पहले VR टेक्नोलॉजी को विकसित किया गया था और फिर उसके बाद AR टेक्नोलॉजी VR टेक्नोलॉजी का एक अपडेटेड version बनकर उभरा।

FAQ (Frequently Asked Questions)

Q. AR और VR ये दोनों टर्म किससे संबंधित हैं ?
Ans- टेक्नोलोजी

Q. AR का फुल फॉर्म क्या हैं ?
Ans- Augmented Reality.

Q. VR का फुल फॉर्म क्या हैं ?
Ans- Virtual Reality

Q. AR और VR टेक्नोलॉजी में से किसके लिए हमें एक हेडसेट की जरूरत पड़ती हैं ?
Ans- VR

Q. AR और VR टेक्नोलॉजी में से किसे स्मार्टफोन से एक्सेस किया जा सकता हैं ?
Ans- AR



इस आर्टिकल के माध्यम से हमने काफी सरल भाषा मे AR और VR टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारियां आपसे साझा की हैं, अगर इस पोस्ट से संबंधित कोई सुझाव, शिकायत या प्रतिक्रिया हो तो कमेंट में जरूर बताएं और साथ ही अगर यह आर्टिकल हेल्पफुल रहा हो तो इसे शेयर भी करे।


Post a Comment

0 Comments